मॉर्निंग बैक स्टिफनेस कैसे दूर करेंHealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:18

सुबह-सुबह जोड़ों में होने वाली अकड़न को दूर करने के 7 तरीके :-

1. गर्म शॉवर लें

सुबह के समय जोड़ों में होने वाली जकड़न से राहत पाने के लिए गर्म शॉवर लेना सबसे अच्छा तरीका है। गर्मी के कारण जोड़ों में रक्त का संचार बढ़ता है जिससे स्टिफनेस को कम करने में मदद मिलती है। हर रोज सुबह 10-20 मिनट के लिए गर्म शॉवर लें और साथ ही अपने जोड़ों को धीरे-धीरे मूव करें और हल्की एक्सरसाइज करें। इसके बाद, वॉशक्लॉथ से मालिश करें।

2. हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें

रात को सोने से पहले अपने पास में ही हीटिंग पैड रख कर सोएं ताकि सुबह में जब आपके जोड़ों में जकड़न हो तो आपको उठकर मेहनत ना करनी पड़े। इस हीटिंग पैड को गर्म करके अपने प्रभावित जॉइंट्स पर रखें। इसकी हीट जोड़ों में रात भर से इकट्ठा हुई इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है और जोड़ों के दर्द से राहत देती है।

3. मालिश करें

मालिश शुरू से ही एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार है जो स्टिफनेस को कम करने में मदद करता है। हल्के गर्म तेल से अपने शरीर की मालिश करें। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। यह आपके दिमाग को शांत करके आपको फिर से रेजुवेनेट करता है। आप नहाने से 30 मिनट पहले मालिश कर सकते हैं। इसके लिए नारियल का तेल या कैस्टर ऑयल अच्छा रहेगा।

4. स्ट्रेचिंग करें

जोड़ों की अकड़न को कम करने के लिए सुबह के समय स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। उठने के बाद, बिस्तर में ही रहते हुए बस कुछ ही मिनटों के जेंटल स्ट्रेच करने से आपके जोड़ों को दिन भर काम करने के लिए मदद मिल सकती है। मांसपेशियों और जोड़ों को लूज़ करने के लिए सुबह कुछ स्ट्रेचिंग करने से रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप नी हग एक्सरसाइज, शोल्डर एंड बैक स्ट्रेच, नी टी चेस्ट स्ट्रेच कर सकते हैं।

5. पानी पिएं

बहुत से लोग इस बात से अनजान होते हैं कि डिहाइड्रेशन भी आपके जोड़ों में होने वाली अधिक जकड़न का कारण हो सकता है। जब आप पूरे दिन AC कमरे में बैठे होते हैं, तो आपको शायद प्यास ना लगे और आप पानी कम पिएं। लेकिन आपको खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। पानी शरीर के हर फंक्शन को सही तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक है। इसलिए हर रोज 2 लीटर पानी जरूर पिएं।

6. हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

स्वस्थ शरीर के लिए पोषण आवश्यक है। हल्का और पौष्टिक नाश्ता खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह आपकों दिनभर के काम करने के लिए तैयार करता है। अपने नाश्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स शामिल करें जो कि दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही सुबह उठने के बाद खाली पेट पर हल्दा गर्म पानी पिएं।

7. अपने डॉक्टर से सलाह लें

जिन लोगों को गठिया की समस्या होती है, उन्हें सुबह में थोड़ी स्टिफनेस होना आम बात है लेकिन यह आपके दैनिक रूटीन को बाधित नहीं करनी चाहिए। अगर आपको बहुत अधिक स्टिफनेस महसूस हो रही है, तो अपने रुमेटोलॉजिस्ट से बात करें और इस बारे में सलाह लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info